फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make a painting on energy conservation and win Rs 1 lakh and a laptop

Shravasti News: ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग बनाकर जीतें एक लाख और लैपटॉप

Fri, 23 Oct 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 23 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Make a painting on energy conservation and win Rs 1 lakh and a laptop
श्रावस्ती। ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा पांच से 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय स्तर पर चयनित पेंटिंग राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार और अन्य उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को कक्षा पांच से सात और कक्षा आठ से 10 तक के विद्यार्थियों के दो समूह बनाकर प्रतियोगिता करानी होगी। प्रत्येक समूह से एक-एक चयनित पेंटिंग 25 अक्तूबर तक लखनऊ स्थित एनटीपीसी डीजीएएम कार्यालय भेजनी होगी। चयनित पेंटिंग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

राज्यस्तर पर प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को प्रशंसा पुरस्कार के रूप में 7,500-7,500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक समूह से तीन शीर्ष प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, लैपटॉप और स्वर्ण पदक, द्वितीय विजेता को 50 हजार रुपये, लैपटॉप और रजत पदक तथा तृतीय विजेता को 30 हजार रुपये, लैपटॉप और कांस्य पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को प्रशंसा पुरस्कार के रूप में 15-15 हजार रुपये और टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को 14 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed