श्रावस्ती: संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला मां-बेटी का शव, रात बारह बजे से बेटी के साथ लापता थी महिला
सबीना रविवार की रात लगभग 12 बजे अपनी नौ माह की बेटी साफिया के साथ कहीं चली गई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान सबीना व उनकी बेटी का शव गांव के पास ही तालाब में उतराता मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलिया निवासी मां-बेटी का शव सोमवार की दोपहर संदिग्ध हालात में गांव के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मां-बेटी रात लगभग 11 बजे से घर से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
ग्राम पंचायत इमलिया निवासी सबीना(32) रविवार की रात लगभग 12 बजे अपनी नौ माह की बेटी साफिया के साथ कहीं चली गई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान सबीना व उनकी बेटी का शव गांव के पास ही तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और घर लेकर चले गए। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है। ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू कलह के चलते सबीना ने बेटी के साथ तालाब में छलांग लगा दी है। वहीं, कुछ ग्रामीण इसे हत्या भी बता रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर मामले की जानकारी करवा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.