फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sri Lankan followers performed flower worship at Gandha Kuti

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायियों ने गंध कुटी में की फूल पूजा

Sun, 25 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 25 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan followers performed flower worship at Gandha Kuti
गंध कुटी में फूल पूजा करते अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को श्रीलंका से आए 40 अनुयायियों से गुलजार रही। बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में अनुयायियों ने पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बौद्ध सभा आयोजित हुई। सभा में भिक्षु दीपालोक ने भगवान बुद्ध के चार आर्य सत्यों और अष्टांगिक मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इच्छा दुख का कारण है और उसका निरोध संभव है। सही समझ, विचार, वाणी, कर्म, आजीविका, प्रयास, स्मृति और समाधि अष्टांगिक मार्ग के अंग हैं। ये दुख से मुक्ति और मानसिक शांति का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने अहिंसा, सत्य, संतोष और करुणा अपनाने के साथ अति भोग और अति तपस्या से दूर रहकर मध्यम मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed