फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man from Siddharthnagar had left his village in search of employment; he was arrested in Coimbatore.

यूपी एटीएस की कार्रवाई: गांव से रोजगार के लिए निकला था युवक, कोयंबटूर से गिरफ्तारी हुई गिरफ्तारी

Thu, 17 Sep 2026 04:19 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

मधवापुर गांव के 19 वर्षीय मकसूद अली की गिरफ्तारी से गांव में सन्नाटा है। रोजगार के लिए ढाई माह पहले निकला युवक पहले सूरत फिर कोयंबटूर में फर्नीचर कारीगर के सहायक के तौर पर काम कर रहा था। 

विज्ञापन
A young man from Siddharthnagar had left his village in search of employment; he was arrested in Coimbatore.
एटीएस - फोटो : IANS

विस्तार

थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव का 19 वर्षीय मकसूद अली अब एटीएस की जांच का अहम नाम बन गया है। रोजगार की तलाश में करीब ढाई माह पहले घर से निकला युवक पहले सूरत और फिर तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचा था, जहां वह फर्नीचर कारीगर के सहायक के रूप में काम कर रहा था। 14 सितंबर को यूपी एटीएस ने तमिलनाडु एटीएस की मदद से उसे कोयंबटूर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गांव में बुधवार को दिनभर इसी घटना की चर्चा रही। ग्रामीणों के मुताबिक मकसूद कक्षा नौ तक पढ़ा था और आर्थिक तंगी के कारण बाहर काम करने गया था। उसके पिता भुअर बीमारी और कमर की समस्या से परेशान हैं, इसलिए परिवार को उम्मीद थी कि बेटा कमाकर घर का सहारा बनेगा।
विज्ञापन


मधवापुर के लोगों का कहना है कि उन्हें केवल इतना पता था कि मकसूद तमिलनाडु में फर्नीचर का काम करता है। उसके कथित ऑनलाइन संपर्कों या सोशल मीडिया गतिविधियों की जानकारी किसी को नहीं थी। गिरफ्तारी के बाद परिवार और ग्रामीण दोनों हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed