{"_id":"69f126185cac743a4a052add","slug":"allegations-of-assault-against-a-family-seeking-justice-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157363-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: न्याय के लिए भटक रहे परिवार को मारने-पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: न्याय के लिए भटक रहे परिवार को मारने-पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
शोहरतगढ़। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी परिवार को कुछ लोगों ने घर में घुसकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी पुत्री की हत्या करने की बात कबूलते हुए मामले को पैसे लेकर रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं।
बता दें कि मामले में पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस विवाहिता पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर छानबीन कर रही थी। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में उसका शव मिला, जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भटपुरवा निवासी पीड़ित मतई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी विवाहित बेटी संजना चार अप्रैल को शाम करीब सात बजे संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो 17 अप्रैल को थाना मिश्रौलिया में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता का आरोप है कि 26 अप्रैल की सुबह महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई के एक गांव निवासी आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोपियों ने उन्हें डराते हुए दावा किया कि उन्होंने ही संजना का अपहरण कर 21 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी है। पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने खुद को रसूखदार और राजनीतिक पहुंच वाला बताते हुए पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाया।
जब उन्होंने इन्कार किया तो उन्होंने उग्र होकर उसे जातिसूचक अपशब्द कहे और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। जाते-जाते दबंगों ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने बताया उसकी लड़की की शादी सदर थाना क्षेत्र के बरगदवा टोला मऊहवा फतुहवा में हुई थी। 21 अप्रैल को उसका शव महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मिला था। आरोप है कि मृतक के परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
मिश्रौलिया थाना प्रभारी ने मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संज्ञान में है। थाने पर गुमशुदगी दर्ज है। महराजगंज जिले से पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मारपीट के आरोप में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X