{"_id":"69f125ff87cea40cf20f2982","slug":"people-troubled-by-low-voltage-issues-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157350-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के प्रतापनगर वार्ड में एक सप्ताह से लो वोल्टेज से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जलकल कंपाउंड के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन काफी लो वोल्टेज होने से बिजली का रहना न रहने के बराबर है। इस भीषण गर्मी में लो वोल्टेज होने से लोगों में काफी नाराजगी है।
क्षेत्र निवासी अधिवक्ता चंद्र प्रकाश पांडेय का कहना है कि जैसे ही गर्मी की शुरुआत होती है, वैसे ही बिजली की आंख मिचौली के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या हो जाती है। इसे लेकर वार्ड के लोगों ने कई बार निगम के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। वार्ड निवासी प्रेम नारायण मिश्र ने कहा कि सड़क, नाली, गंदगी, अव्यवस्था के साथ-साथ अब लो वोल्टेज की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। नगर पालिका के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारों का इस वार्ड के प्रति इस तरह का उपेक्षात्मक रवैया ठीक नहीं है। मोहल्ला निवासी शिक्षक आशीष पांडेय का कहना है कि इस गर्मी में लो वोल्टेज के कारण फ्रिज, एसी, वाॅशिंग मशीन और अन्य बिजली निगम मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं।
इनका कहना है कि वार्ड के प्रति अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया उचित नहीं है। यहां के निवासी स्वदेश पाठक का कहना है कि जब चुनाव आता है तभी नेताओं का आगमन इस मोहल्ले में होता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X