फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP gears up to make the booth presidents' conference a success.

Siddharthnagar News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी भाजपा

Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP gears up to make the booth presidents' conference a success.
लोटन। भाजपा की ओर से 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी लोटन मंडल की बैठक लोटन बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में शनिवार को आयोजित हुई। इसमें सम्मेलन की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और डिजिटल लर्निंग अभियान की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला मंत्री और मंडल प्रभारी बजरंगी वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी बात पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक कार्यकर्ता डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण व परीक्षण अवश्य पूरा करें। मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ल ने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण और परीक्षण शीघ्र पूरा करने और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामनेवास यादव, जिलामंत्री राम नारायण, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य प्रतिमा वर्मा, जिला मंत्री पूनम जायसवाल, ब्लॉक महामंत्री सतीश वर्मा, रुद्र नारायण पांडेय, उपाध्यक्ष बब्लू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed