फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strategy formulated for the booth presidents' conference preparations.

Siddharthnagar News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन तैयारी को लेकर बनी रणनीति

Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Strategy formulated for the booth presidents' conference preparations.
सिद्धार्थनगर। भाजपा की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की ओर से दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बैठक में जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और विधानसभा संयोजक ने रणनीति बनाई।
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक फूलचंद जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी, जिला महामंत्री पवन मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed