सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Celebrate the festival peacefully; it is important to pay attention to even small details.

Siddharthnagar News: शांति के साथ मनाएं त्योहार, छोटी बात पर ध्यान देने की जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival peacefully; it is important to pay attention to even small details.
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मोहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार मुहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि छोटी से छोटी बातों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। नगरपालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनिश्चित कर ले कि साफ-सफाई, नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करा दिया जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आनी चाहिए। सभी हिन्दू व मुस्लिम भाई अमन और चैन से त्यौहार मनाएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि मोहर्रम के दौरान जहां से जुलूस निकलना है उन मार्गो पर विद्युत तारो को ठीक करा ले। ताजिया की ऊंचाई कम ही रखे, जिससे कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे, साउंड की आवाज मानक अनुसार ही रहे। कोई नयी परंपरा शुरू नही होगी। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा चालू रहनी चाहिए। एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए किसी स्तर से कोई कमी नही रहनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों को पिछले पांच वर्ष पुराने त्योहार रजिस्टर चेक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के दूर-दराज से आये हुए संभ्रात नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि गलत प्रवृत्ति के लोगों को किनारा करके आपस में प्रेम भाव से पर्व मनाएं।
इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार व एसडीएम नौगढ़ राहुल कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
-----------
कांवड़ यात्रा के रास्ते से हटेंगी मांस की दुकानें
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले मांस के दुकानों को हटवा लें। कावड़ यात्रा के लिए जल भरने वाले स्थानों, नदियों के किनारे गोताखोर, नाव व पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। कावड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन रहेगा जिसका कड़ाई से पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed