सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Do not be afraid; call the helpline.

Siddharthnagar News: डरें नहीं, हेल्पलाइन पर करें कॉल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Do not be afraid; call the helpline.
विज्ञापन
गांवों में चला सुरक्षा संवाद, महिलाओं को मिली कानून और योजनाओं की जानकारी

सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर जागरूकता की मुहिम तेज कर दी है। बुधवार को जिले के छह थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, गुड व बैड टच, नए कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ हीए आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मधवापुर, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेखुईया, इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी खानकोट, शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के सिकटा, उसका बाजार थाना क्षेत्र के खजूरिया तथा लोटन थाना क्षेत्र के सिंगरहा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव और महिला अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा अग्निशमन सेवा 101 के बारे में जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

--------
इन गांवों में चला अभियान
- मधवापुर (मिश्रौलिया)
- सेखुईया (गोल्हौरा)
- सेमरी खानकोट (इटवा)
- सिकटा (शिवनगर डिड़ई)
- खजूरिया (उसका बाजार)
- सिंगरहा (लोटन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed