सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of drain in Shohratgarh... problem of water drainage will be solved

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में नाला निर्माण... पानी निकासी की समस्या होगी दूर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of drain in Shohratgarh... problem of water drainage will be solved
शोहरतगढ़ नगर पंचायत में नाला का निर्माण चल रहा। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत में जलनिकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाई जाएगी। इसके लिए नगर के गड़ाकुल के रामजानकीनगर वार्ड में लगभग 1.50 करोड़ की लागत से 200 मीटर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से परेशान कस्बे की बड़ी आबादी को राहत मिल जाएगी। खास कर बरसात के मौसम में गली मोहल्ले में जलभराव की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।
Trending Videos


नगर पंचायत शोहरतगढ़ में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। लंबे अरसे से गड़ाकुल के रामजानकीनगर में नाले के निर्माण होने की मांग चली आ रही थी। पहले यहां के लोग जलनिकासी की समस्या से परेशान थे। बरसात के दिनों में तो इन लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी। नगर पंचायत का सृजन होने के बाद लोगों को जलनिकासी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी। नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में जलनिकासी की समस्या झेल रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद नाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नाला बनने के बाद गड़ाकुल के रामजानकीनगर सहित अन्य मोहल्ले की जलनिकासी समस्याओं से निजात मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बोले नगर के लोग
नाला बन जाने से कस्बे की जलनिकासी समस्या से निजात मिलेगी। बरसात में मौसम में गली मोहल्ले में जल भराव नहीं होगा।
- संजय, निवासी शोहरतगढ़ कस्बा

---
लंबे अरसे से नाला बनवाने की मांग चली आ रही थी। नगर पंचायत क्षेत्र विस्तारित होने के बाद बोर्ड की बैठक नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया था। शासन स्वीकृति मिलने बाद नाला का निर्माण हो रहा है। अब जलनिकासी समस्या का समाधान हो जाएगा।
- गौरव, निवासी शोहरतगढ़ कस्बा
---
बोले जिम्मेदार
200 मीटर नाला का निर्माण कराया जा रहा है। नाला डेढ़ मीटर ऊंचा, डेढ़ मीटर चौड़ा बन रहा है। नाला निमार्ण का कार्य तेजी चल रहा है। जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। पूरी तरह बनने के बाद मोहल्ले में जलनिकासी की परेशानी खत्म हो जाएगी।
- उमा अग्रवाल, निवासी चेयरमैन नगर पंचायत शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed