सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cycling Association gets recognition, office bearers nominated

Siddharthnagar News: साइक्लिंग एसोसिएशन को मिली मान्यता, पदाधिकारी नामित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cycling Association gets recognition, office bearers nominated
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन की आधिकारिक संबद्ध इकाई के रूप में सिद्धार्थनगर साइक्लिंग एसोसिएशन को मान्यता मिल गई है। साथ ही पदाधिकारियों को चयनित कर दिया गया है। 23 मार्च 2025 को जारी संबद्धता पत्र के बाद अब जिले में साइक्लिंग को संगठित रूप से बढ़ावा देने का रास्ता साफ हो गया है।
Trending Videos

खेल से जुड़े लोगों के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं ग्रामीण प्रतिभाओं को भी मंच उपलब्ध कराया जाएगा। एसोसिएशन में अरुण कुमार प्रजापति को अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार पाठक को सचिव और शुभम श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में जल्द ही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों और जागरूकता अभियानों की शुरुआत की जाएगी, ताकि युवाओं को इस नए खेल से जोड़ा जा सके और फिटनेस के प्रति भी प्रेरित किया जा सके। इस मौके पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, सचिव इब्राहिम बाबा, उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, क्रीड़ा भारती के प्रांत आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed