UP: नेपाल बाढ़ में मारे गए भारतीयों की पहचान कैसे होगी? दूतावास ने बताया पूरा प्रोसेस, जारी किए व्हाट्सएप नंबर
भारतीय नागरिकों के परिजन सहायता के लिए व्हाट्सऐप सुविधा वाले इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास के द्वारा जारी किए गए नंबर ये हैं, 9851316807, 9709107500, 981032 6117, इन नंबरों पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जानकारी ली जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में हाल की फ्लैश फ्लड में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान और भारत वापसी की प्रक्रिया को लेकर भारतीय दूतावास ने नई जानकारी जारी की है। दूतावास के अनुसार शवों को परिजनों को सौंपने से पहले नेपाल में नौ चरणों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को देखते हुए नेपाल सरकार ने बड़ी संख्या में शवों को अस्थायी रूप से दफन भी किया है। ऐसे मामलों में पहली श्रेणी के परिजनों से डीएनए मिलान कराया जाएगा।
पहचान संभव नहीं होने अथवा शव अस्थायी रूप से दफन किए जाने की स्थिति में नेपाली अधिकारी शवों से डीएनए नमूने लेकर प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं। मृतक के माता-पिता, संतान या अन्य प्रथम श्रेणी के परिजन डीएनए प्रोफाइल ईमेल से भेज सकते हैं अथवा आवश्यक जानकारी के साथ रक्त का नमूना दे सकते हैं।
भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
भारतीय नागरिकों के परिजन सहायता के लिए व्हाट्सएप सुविधा वाले इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
- 985 131 6807
- 970 910 7500
- 981 032 6117
नेपाल पुलिस की डीएनए संबंधी हेल्पलाइन +977 9841 6160 95 भी जारी की गई है।