{"_id":"69b9b71406bafdeeb40547c7","slug":"do-not-be-negligent-in-the-work-of-sir-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155161-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसआईआर के कार्य में न बरतें कोई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसआईआर के कार्य में न बरतें कोई लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील पर पहुंचकर (एसआईआर) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के तहत एसआईआर के कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। अधिकारी व कर्मचारी कोई लापरवाही न बरतें।
27 मार्च तक प्राप्त फॉर्म 6, 7 व 8 की जांच करते हुए नियमानुसार एप पर फीडिंग का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ किसी भी दशा में कार्य में लापरवाही न बरतें। किसी भी दिशा में कार्य अधूरा न रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण किया जाना है। मंडलायुक्त ने एसआईआर के तहत मतदाताओं को प्राप्त नोटिस के सापेक्ष सुनवाई के आंकड़े को शतप्रतिशत पाए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। समय से सभी कार्य नियमानुसार पूर्ण किए जाएं। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव आदि माैजूद रहे। संवाद
Trending Videos