फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Driver goes missing with truck; FIR registered.

Siddharthnagar News: ट्रक लेकर चालक लापता, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Driver goes missing with truck; FIR registered.

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के एक व्यक्ति का ट्रक लेकर उसका चालक लापता हो गया। उसने फोन भी बंद कर रखा है। पीड़ित मालिक ने इस मामले में सदर थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शहर के पूरब पड़ाव वार्ड निवासी शशांक सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया है कि उनका ट्रक सुधाकर यादव निवासी बनियापार चक मुजतबा कल्याणपुर जिला मऊ चला रहा था। वह उससे होने वाली कमाई में से वेतन काट कर भुगतान करता था। अप्रैल माह से उसने पैसा नहीं दिया। सात जुलाई से मोबाइल भी बंद रखा है। ट्रक के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अपने स्तर से पता लगाने की बहुत कोशिश की पर वाहन और चालक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रक बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed