सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ensure high-quality investigations and regular verification of history-sheeters.

Siddharthnagar News: गुणवत्तापूर्ण तरीके से विवेचना व हिस्ट्रीशीटरों का नियमित करें सत्यापन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ensure high-quality investigations and regular verification of history-sheeters.
विज्ञापन
डीआईजी ने की अपराध समीक्षा, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश

महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी, लूट, हत्या, अवैध खनन, भूमि विवाद तथा गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विवेचना को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने ई-साक्ष्य एवं यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण मुकदमों में गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करने तथा दोषसिद्धि की दर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने और सीएम डैशबोर्ड में जनपद की स्थिति में सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन


आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर उन्होंने जुलूस मार्गों, कर्बला स्थलों तथा ताजियों की ऊंचाई का निरीक्षण करने, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने और त्योहार रजिस्टर का परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनन, गोकशी और नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर बल दिया।
इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश

बैठक के दौरान डीआईजी ने वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कराने तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखने के साथ अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

गोष्ठी में बैंक, बाजार और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। वहीं आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर थाना परिसरों और पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इससे पूर्व उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed