सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Momentary relief upon hearing of safety... the next moment the family worries again

Siddharthnagar News: सलामती की बात सुन क्षणिक सुकून... दूसरे पल फिर परिवार को चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Momentary relief upon hearing of safety... the next moment the family worries again
विज्ञापन
हर घंटे फोन करके परिवार से ले रहे जानकारी, परिवार के लोगों को बता रहे खुद को सुरक्षित, घरवालों को नहीं मान रहा दिल, हर पल प्रार्थना
Trending Videos

शोहरतगढ़ क्षेत्र के कई परिवार खाड़ी देशों में रोजगार के लिए पड़े हैं, हर घंटे काल कर दे रहे जानकारी
शोहरतगढ़/पकड़ी बाजार। दुबई, सऊदी अरब, कतर जैसे खाड़ी देशों में भारतीय मूल के लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए भारी संख्या में वहा लोग हैं, लेकिन अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध से वे सहमे हुए हैं। किसी को कुछ दूरी पर मिसाइल की आवाज सुनाई पड़ रही है तो किसी को धमाके की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही युद्ध और खिंचने की आशंका पर वे घबरा जा रहे हैं। घर पर परिवार के लोगों से बात के अलावा उन्हें कुछ नजर नहीं आ रहा है। कारण डर के साए में सभी हैं। कोई दिलासा भी देने वाले नहीं है, इसलिए हालात को देखते हुए उनकी दिल बैठ जा रहा है। उनकी सकुशल वापसी को लेकर परिवार की चिंता सता रही है। परिवार के लोग भी फोन के जरिये लगातार संपर्क करके उनकी सलामती के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
शोहरतगढ़ क्षेत्र के नकाही का टोला नेवतला सरपतहा के निवासी इरशाद अहमद व बरैनिया निवासी कमरुद्दीन, समसुद्दीन, अलीमुल्लाह, अब्दुल, मो. शकील, जियात रहमान, अल्तफुरहमान, सफीअल्ल्लाह, अहमद अली, सईद अहमद, अब्दुल रहमान, निसार अहमद, मो. अयूब और अतीउल्लाह सहित 21 लोग के परिवारों से राहत की खबर आई है। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकाही का टोला नेवतला सरपतहा निवासी नूर जहां चौधरी ने बताया कि मेरा पति इरशाद अहमद दुबई में हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रतिदिन पूरे परिजन से मोबाइल से बातचीत हो रही है। सबकुछ अच्छा होने की जानकारी के बाद भी लोग हालात को देखते हुए यहां डरे हुए हैं कि पता नहीं क्या हो रहा होगा। फौरी तौर पर उन्हें जरूर शांति मिल जा रही है पर हर घटी उनकी चिंता बनी हुई है।
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते शोहरतगढ़ क्षेत्र के कई गांवों गए युवक दुबई, सऊदी अरब, कतर जैसे खाड़ी देशों में है। इन जगहों पर भी मिसाइल गिराए जा रहे हैं, जिसकों लेकर इनके परिवार भय बना हुआ है। लेकिन बरौनियां, नकाही का टोला नेवतला सरपतहा और बभनी बाजार, टेडिया के इन प्रवासियों ने अपने घर पर वीडियो कॉल और फोन के माध्यम से संपर्क कर स्पष्ट किया है कि वहां स्थिति सामान्य है। परिजन अली, मस्तान, सकीना, कमरुनिशा, जफरा के अनुसार, उनकी प्रतिदिन अपने बेटों और भाइयों से बातचीत हो रही है। कहा कि उन्हें वहां किसी भी प्रकार का कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है और वह अपने कार्यों में व्यस्त हैं।
दुबई के आबू धाबी में रहकर कर रहे काम
नकाही का टोला नेवतला सरपतहा के निवासी इरशाद अहमद ने बताया कि दुबई की हालत खराब है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लेकिन, हम सुरक्षित स्थान पर हैं। कोई दिक्कत नहीं है। कतर के दोहा में रहकर नौकरी कर रहे बरैनिया के निवासी अजीजुर्रहमान ने फोन पर बताया कि माहौल अभी शांतिपूर्ण है। उन्होंने परिजन को आश्वस्त किया कि प्रवासी भारतीय वहां की स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। अजीजुर्रहमान के मुताबिक, फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं है, यदि भविष्य में किसी भी प्रकार के खतरे की आहट होती है तो हम तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित करेंगे। रियाज अहमद, मकबूल, फारुक अहमद, नियाज अहमद, सफी उल्लाह, मो. कैस, कुतुबुल्लाह आदि परिजनों ने बताया कि सुरक्षा की खबर मिलने के बाद गांव में संतोष का माहौल है। सभी लोग सुरक्षित स्थान पर हैं और अपने परिवार के निरंतर संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed