सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The temperature rose in the first week of March itself... the heat may increase further in the second week.

Siddharthnagar News: मार्च के पहले हफ्ते में ही चढ़ा पारा... दूसरे हफ्ते में और बढ़ सकती तपिश

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose in the first week of March itself... the heat may increase further in the second week.
विज्ञापन
सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में तेज धूप से बढ़ा तापमान
Trending Videos

सिद्धार्थनगर। मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज होने लगा है, जिससे दिन में तेज धूप का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के दूसरे सप्ताह में तापमान रिकाॅर्ड स्तर की ओर बढ़ सकता है और इससे तपिश में इजाफा होगा।
कुमारगंज अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान के इस स्तर तक पहुंचने से लोगों को दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय हल्की ठंड जरूर बनी हुई है, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप की तीव्रता बढ़ जाती है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही अपेक्षाकृत कम दिखाई देने लगी है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 86 और न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 0.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी रही। हवा की गति कम रहने के कारण भी दिन में गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। पूरे दिन मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर है और आसमान साफ रहने से सूर्य की किरणें सीधे धरातल तक पहुंच रही हैं। इसी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
-------
किसानों के लिए संकेत
- गेहूं की फसल में नमी बनाए रखना जरूरी
- सिंचाई के समय खेत में नमी की जांच करें
- तेज धूप में फसल की निगरानी बढ़ाएं
- पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था रखें
(कृषि विशेषज्ञ डॉ. बीआर मौर्य के अनुसार)
--------
लोगों के लिए सावधानी
- दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचाकर रखें
(फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed