सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Navratri inspires mutual brotherhood and harmony.

Siddharthnagar News: नवरात्र आपसी भाईचारा और सद्भाव की देता है प्रेरणा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Navratri inspires mutual brotherhood and harmony.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध पलटा देवी मंदिर पर विधायक विनय वर्मा एवं डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई।
Trending Videos

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि नवरात्र हमें समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाएं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है, जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूजा-अर्चना के मंदिर परिसर में आए हुए श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद राय, बीडीओ बृजभूषण तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed