सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   923 examiners were absent... evaluation of 41 thousand copies completed

Siddharthnagar News: 923 परीक्षक नदारद... 41 हजार कॉपियों का पूरा हुआ मूल्यांकन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
923 examiners were absent... evaluation of 41 thousand copies completed
विज्ञापन
जिले के तीन केंद्रों चल रहा है बोर्ड की कॉपी का मूल्यांकन, डीआईओएस ने किया निरीक्षण
Trending Videos

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर यूपी बोर्ड की कॉपी का जिले के तीन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिले में कुल 3,38,848 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आईं हैं, जिनमें से सोमवार को 40,765 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका। सबसे बड़ी समस्या परीक्षकों की अनुपस्थिति रही, जहां कुल 923 परीक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए। अब तक 1,59,837 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। वहीं, डीआईओएस ने केंद्र का निरीक्षण करके जायजा लिया।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शिवपति इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ में हाईस्कूल की 1,10,983 कॉपियों के सापेक्ष 13,985 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। यहां तैनात 582 परीक्षकों में से 305 अनुपस्थित रहे, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, तिलक इंटर कॉलेज में 1,07,454 कॉपियों में से केवल 13,967 कॉपियां जांची जा सकीं। इस केंद्र पर 581 में से 305 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिवपति इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट दयाशंकर यादव, उप नियंत्रक विक्रम यादव, सह उप नियंत्रक रामविलास यादव, प्रमोद पाल, प्रमोद कुमार यादव, राम प्रताप सिंह, रामानंद चौधरी की देखरेख में मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। इसी तरह रतनसेन इंटर कॉलेज, बांसी में इंटरमीडिएट की 1,20,411 कॉपियों के सापेक्ष 12,813 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया, जबकि यहां 568 में से 313 परीक्षक अनुपस्थित रहे। लगातार बड़ी संख्या में परीक्षकों की गैरहाजिरी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है और आगे भी इसे सुचारु रूप से पूरा कराना प्राथमिकता में रहेगा। डीआईओएस ने कहा कि अनुपस्थित परीक्षकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि आगामी दिनों में मूल्यांकन कार्य गति पकड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed