{"_id":"69c97ff1534377f63b031bfb","slug":"agniveer-vayu-sports-recruitment-application-deadline-ends-now-players-hopes-rest-on-selection-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155781-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर वायु (खेल) भर्ती: आवेदन की सीमा खत्म... अब चयन पर टिकी खिलाड़ियों की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर वायु (खेल) भर्ती: आवेदन की सीमा खत्म... अब चयन पर टिकी खिलाड़ियों की उम्मीदें
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 23 से 29 मार्च के बीच किया गया ऑनलाइन आवेदन
सिद्धार्थनगर। अग्निवीर वायु (खेल) इनटेक के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब जिले के खिलाड़ियों की नजर चयन प्रक्रिया पर टिक गई है। खेल के दम पर वायु सेना में शामिल होने का सपना संजोए युवा अब अपने प्रदर्शन और चयन सूची का इंतजार कर रहे हैं।
जिला खेल कार्यालय के अनुसार, इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने आवेदन किया। खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी युवाओं की भागीदारी बढ़ी है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जगी है।
बता दें कि 23 से 29 मार्च के बीच इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, तैराकी, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक समेत कई खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि ग्रामीण और छोटे कस्बों के वे खिलाड़ी जो संसाधनों की कमी के बावजूद मेहनत कर रहे हैं। उनके लिए यह अवसर किसी सपने के सच होने जैसा है।
बांसी क्षेत्र के एथलेटिक्स खिलाड़ी अमित कुमार ने बताया कि हमने पूरी मेहनत के साथ आवेदन किया है। अब उम्मीद है कि हमारे खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा। यह हमारे लिए बड़ा अवसर है। इटवा के कबड्डी खिलाड़ी सोनू यादव ने कहा कि गांव में सीमित संसाधनों के बावजूद हम लोग अभ्यास करते हैं। अगर चयन हो गया तो परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन होगा। अभिभावक रामलाल यादव ने कहा, बच्चे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यह मौका उनके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि उन्हें उनके मेहनत का फल मिले। वहीं, रीना देवी ने कहा, सरकार की ऐसी योजनाएं गांव के बच्चों के लिए वरदान हैं। इससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
सूचना पर बनाएं रखें नजर
- चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन, उपलब्धियों और प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। जिला खेल विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे चयन प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें और अपने अभ्यास को जारी रखें।
Trending Videos