{"_id":"69a6ff0a6834af4f3b0fa753","slug":"the-markets-were-filled-with-colors-and-were-full-of-joy-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154474-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रंगों से सराबाेर बाजार रहे गुलजार, दिखा उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रंगों से सराबाेर बाजार रहे गुलजार, दिखा उल्लास
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व होली रंग मंगलवार को ही लोगों पर चढ़ता हुआ नजर आया। बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर भीड़ दिखी। वहीं, दुकानों पर लोग होली में बनने वाले पकवान के लिए सामग्री खरीद में जुटे रहे।
वहीं, होली की पूर्व संध्या पर प्राइवेट कार्यालय और दुकानों पर काम करने वाले होली खेलते हुए देखे गए। वहीं, गांव से लेकर कस्बे तक युवा होली की तैयारी में लगे रहे हैं। डीजे और टोली में होली खेलने की तैयारी में जुटे रहे।
होली बुधवार को मनाई जाएगी। होली को यादगार बनने के लिए मंगलवार को पूरे दिन बाजार में चहल-पहल नजर आई। मुख्यालय से लेकर कस्बे और चौराहों पर रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारी की खरीद में जुटे रहे। जिला मुख्यालय के बर्डपुर रोड पर स्थित रंग और पिचकारी की खरीद में बच्चे और अन्य उम्र के लोग जुटे रहे। बच्चों को जहां गन वाली पिचकारी भा रही थी।
वहीं, युवा सिलिंडर रंग की बॉटल खरीदते हुए नजर आए। इसमें 700 से लेकर 1100 रुपये तक की सिलिंडर बाजार में बिक रहा था। इसमें लाल, हरा और पीला कलर वाला सिलिंडर था। इसके लिए 10 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की पिचकरी थी। इसमें गन वाली पिचकरी की बिक्री अधिक थी। इसी प्रकार से 50 रुपये से लेकर 600 रुपये किलो तक का अबीर बिका। इसमें सेंट वाला और बिना सेंट वाला अलग-अलग दर पर बिक रहा था।
इसमें जिला मुख्यालय से लेकर शोहतगढ़, नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज और इटवा तहसील मुख्यालय पर बिक्री होती रही। इसी प्रकार से किराना की दुकान पर और मिठाई की दुकानों पर लोग गुझिया खरीदते हुए दिखे। मशरूम और पनीर के लिए दुकानदारों को आर्डर नोट करवाते देखे गए कि बुधवार को सुबह और शाम में लेकर जाएंगे। वहीं, गांव से लेकर शहर तक महिलाएं होली में पकवान बनाने की तैयारी में जुटी रही। नमकीन और पापड़ और गुझिया बनाने में जुटी रहीं। वहीं, होली को यादगार बनाने के लिए युवा डीजे लगाने और एक अलग प्रोग्राम करने के लिए तैयार में लगे रहे। पूरे जिले में होली की तैयारी का उल्लास देखने को मिला।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सीसी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
Trending Videos