सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Reducing maternal and infant mortality rate is the priority: DM

मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना ही है प्राथमिकता : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reducing maternal and infant mortality rate is the priority: DM
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ और जोगिया ब्लॉक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवतियों को सुरक्षित प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
Trending Videos

उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर गर्भवतियों का समय से पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आशा कार्यकर्ता गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करें तथा उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने में सहयोग करें। साथ ही प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की नियमित देखभाल, टीकाकरण और पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गर्भवती योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से किया जाए ताकि लाभार्थियों में योजना के प्रति विश्वास बना रहे। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आशा कार्यकर्ताओं के साथ नियमित समन्वय बनाकर कार्य करें तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन आशाओं की ओर से कम डिलेवरी कराई गई है, उन्हें चिह्नित कर समीक्षा करें।
इस दौरान एसीएमओ डाॅ. आरबी सिंह, डीसीपीएम मान बहादुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed