{"_id":"69d3fc8d418c9cbafc0d48c3","slug":"youths-displayed-their-talent-in-essay-writing-song-singing-and-drama-presentation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156203-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निबंध, गीत गायन, नाट्य प्रस्तुति में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निबंध, गीत गायन, नाट्य प्रस्तुति में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक समानता, नारी सुरक्षा और समाज में महिलाओं के गौरवशाली योगदान के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में निबंध लेखन, गीत गायन, नाट्य प्रस्तुति और काव्य पाठ, जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपनी वैचारिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत ‘भारतीय समाज में महिलाओं का योगदान’ विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता से हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 62 छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने लेखों के माध्यम से प्राचीन काल से लेकर आधुनिक भारत तक महिलाओं की ओर से निभायी गई निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अतुल कुमार उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीए तृतीय सेमेस्टर के दीपक यादव दूसरे स्थान पर रहे। एमए चतुर्थ सेमेस्टर की अंजलि यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। गीत गायन प्रतियोगिता में शोध छात्रा दीक्षा सिंह ने ‘गुरुदेव मेरे दाता’ भजन की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृप्ति पांडेय को द्वितीय और सानिया को तृतीय स्थान मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित कालजयी नाटक ‘अंधेर नगरी’ का मंचन रहा। अतुल, दीपक यादव, कुशल त्रिपाठी, लवकुश, नितेश यादव और अरविंद मिश्र ने अपने जीवंत अभिनय से व्यवस्था की विसंगतियों पर करारा प्रहार किया। काव्य पाठ में कुशल त्रिपाठी को प्रथम स्थान पर चुना गया। ज्योति यादव ने द्वितीय और रेनू चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिशन शक्ति फेज-05 की समन्वयक प्रो. सुनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सत्येंद्र कुमार दुबे ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है।
इस दौरान सह-समन्वयक डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. रक्षा, डॉ. आभा द्विवेदी व कार्यक्रम संयोजक डॉ. जयसिंह यादव मौजूद रहे।
Trending Videos