{"_id":"6a3307998c47d428300e1951","slug":"no-relief-from-humidity-and-heat-is-expected-for-now-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159937-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस और गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस और गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर चिलचिलाती धूप में गमछे से सिर को ढक कर जाते हुए बाइक सवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज तल्ख रहा। दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
तापमान के साथ वातावरण में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को मौसम की दोहरी मार से राहत नहीं है।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम में राहत की उम्मीद थी, लेकिन बारिश थमते ही वातावरण में नमी बढ़ गई। बुधवार सुबह से ही धूप और उमस का असर महसूस होने लगा। दोपहर के समय तेज धूप निकलने से स्थिति और अधिक असहज हो गई। बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। कई स्थानों पर लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिन में अधिकतम सापेक्षिक आद्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति केवल 2.4 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। हवा की रफ्तार कम होने के कारण वातावरण में नमी बनी रही और लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बदली रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने और नमी अधिक रहने से उमस की स्थिति बनी रह सकती है। उन्होंने दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई।त