सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Railway line construction in Dumariyaganj gains momentum; concrete sleepers unloaded.

Siddharthnagar News: डुमरियागंज मे रेलवे लाइन के निर्माण में आई तेजी, कंक्रीट स्लीपर गिराए गए

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Railway line construction in Dumariyaganj gains momentum; concrete sleepers unloaded.
डुमरियागंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रेलवे परियोजना के लिए गिरा हुआ सामान। 
विज्ञापन
खलीलाबाद- बहराइच रेल परियोजना : बांसी तहसील क्षेत्र से आगे बढ़ा कार्य

भगवानपुर में पहुंचा रेल विभाग का कंक्रीट स्लीपर
भारतभारी। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल परियोजना ने अब डुमरियागंज क्षेत्र में रफ्तार पकड़ ली है। अब तक बांसी तहसील क्षेत्र में चल रहा कार्य आगे बढ़ गया। रेलवे लाइन बिछाने की योजना के तहत डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर बिछाने वाले कंक्रीट स्लीपर पहुंचा है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के साथ ही रेल पटरी गिरने से स्थानीय लोगों में हर्ष है।
खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेल बिछाने के कार्य को अक्तूबर 2018 में मंजूरी मिली थी। इस परियोजना के लिए 4940 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिले के बांसी व डुमरियागंज क्षेत्र से गुजरने वाली नई रेल लाइन के लिए दोनों तहसीलों में किसानों की भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है। अब तक खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। साथ ही, जिले में खेसरहा और बांसी स्टेशन का तेजी से निर्माण हो रहा है। अब बांसी स्टेशन से आगे रेल लाइन बिछाने के कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत डुमरियागंज तहसील के भगवानपुर गांव में बुधवार को रेलवे की ओर से कंक्रीट स्लीपर गिराए गए है। जिससे भगवानपुर व आसपास के गांवों के लोगों को रेल यात्रा की सुविधा मिलने का सपना साकार होने की उम्मीद बढ़ गई है। क्षेत्र के राकेश, हरिशंकर, अशफाक और बिंदेश्वरी का कहना है कि अब यह क्षेत्र रेल लाइन से अछूता था। अब रेल लाइन बनने से बहुत सुविधा होगी।
विज्ञापन

रेलवे लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed