बस हादसा: नहर में गिरने से बाल-बाल बची स्कूल बस, रेहरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी; 6-7 छात्र घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक निजी स्कूलों की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। रेहरा गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी विद्यालय की बस प्राथमिक विद्यालय रेहरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार छह-सात छात्रों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बस नहर में गिरने से बाल-बाल बच गई, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक निजी स्कूलों की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। रेहरा गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल छह-सात छात्रों को उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.