{"_id":"6a7373508a749fe41d0591f4","slug":"siddharthnagar-news-36-pregnant-women-and-53-children-vaccinated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162379-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 36 गर्भवतियों और 53 बच्चों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 36 गर्भवतियों और 53 बच्चों का हुआ टीकाकरण
Wed, 05 Aug 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। कस्बा बिस्कोहर सहित सिकौथा, नावडीह और दखिनहवा गांव में बुधवार को नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 36 गर्भवतियों, 53 बच्चों और सात किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लाभार्थियों को सुरक्षित मातृत्व और नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारियां दीं।
शिविरों में एएनएम शारदा देवी ने बिस्कोहर में 12 गर्भवतियों, 15 बच्चों और दो किशोरियों को टीके लगाए। सिकौथा में एएनएम लीला सिंह ने छह गर्भवतियों और 12 बच्चों का टीकाकरण किया। नावडीह में एएनएम धर्मावती देवी ने आठ गर्भवतियों, 11 बच्चों और पांच किशोर-किशोरियों का टीकाकरण करने के साथ ही तीन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए। दखिनहवा में एएनएम आशामती ने 10 गर्भवतियों और 15 बच्चों को टीके लगाए। इस दौरान गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों को बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्थानीय आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।