फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Kanwar Yatra Traffic plan to change from August 7 to 11

कांवड़ यात्रा : सात से 11 अगस्त तक बदलेगा ट्रैफिक प्लान

Wed, 05 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Kanwar Yatra Traffic plan to change from August 7 to 11
- बस्ती मार्ग पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, सिद्धार्थनगर होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
विज्ञापन

- उतरौला-गोंडा और बखिरा-बांसी मार्ग पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सिद्धार्थनगर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सात से 11 अगस्त तक सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इस दौरान अयोध्या से बस्ती की ओर आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके चलते सिद्धार्थनगर से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अल्प सूचना पर संबंधित मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोका भी जा सकता है।
यातायात कार्यालय के अनुसार, सिद्धार्थनगर-बस्ती सीमा पर बेंवा, लोहरौली (थाना शिवनगर डिडई) और अमौना पांडेय (भारत भारी) से बस्ती की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर, कैंपियरगंज और मेंहदावल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को खेसरहा, माधव तिराहा, बांसी पुलिस बूथ, बैदौला तिराहा, डुमरियागंज और भड़रिया बॉर्डर के रास्ते उतरौला और बलरामपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गोंडा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भड़रिया बॉर्डर, बेंवा तिराहा, बैदौला तिराहा, बांसी पुलिस बूथ, माधव तिराहा और खेसरहा होते हुए मेंहदावल, खलीलाबाद और गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा।
बस्ती की ओर से आने वाले भारी वाहनों को डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा और बाराबंकी के रास्ते लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। वहीं बढ़नी और शोहरतगढ़ क्षेत्र से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को ढेबरुआ, इटवा, बैदौला तिराहा, बेंवा तिराहा, डुमरियागंज, उतरौला और बलरामपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।
यातायात निरीक्षक अजय यादव ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन के कारण बस्ती से डायवर्ट होकर उतरौला-गोंडा मार्ग और खलीलाबाद से डायवर्ट होकर बखिरा-बांसी मार्ग से लखनऊ जाने वाले भारी और छोटे वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पथरा-डुमरियागंज मार्ग, बांसी-बखिरा रोड और आसपास के प्रमुख चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक यातायात रहेगा।

---------------
प्रमुख डायवर्जन एक नजर में
- सात से 11 अगस्त तक बस्ती की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
- बेंवा, लोहरौली और अमौना पांडेय से बस्ती जाने वाले भारी वाहनों पर रोक।
- गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन खेसरहा-डुमरियागंज-भड़रिया होते हुए उतरौला-बलरामपुर भेजे जाएंगे।
- गोंडा की ओर से आने वाले वाहन डुमरियागंज-बांसी-खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर की ओर डायवर्ट होंगे।
- बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहन उतरौला-गोंडा-बाराबंकी मार्ग का उपयोग करेंगे।
- बखिरा-बांसी और पथरा-डुमरियागंज मार्ग पर अतिरिक्त ट्रैफिक दबाव, पुलिस की विशेष तैनाती।
-----------------
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सात से 11 अगस्त तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि जाम की स्थिति न बने और आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
- डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed