{"_id":"6a73719d01c81be849082060","slug":"siddharthnagar-news-elderly-woman-dies-at-private-hospital-commotion-ensues-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162417-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में वृद्धा की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में वृद्धा की मौत, हंगामा
Wed, 05 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
शहर के साड़ी तिराहे पर स्थित एक अस्पताल में महिला की मौत के बात परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर के साड़ी तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल का मामला, लापरवाही का लगाया आरोप
- मेडिकल कॉलेज से जा रहा था दूसरे अस्पताल, एबुलेंस वाले ने पहुंचा दिया दूसरे अस्पताल
सिद्धार्थनगर। नगर के साड़ी तिराहा के पास स्थिति एक निजी अस्पताल में एक वृद्ध महिला की मौत के बाद बुधवार शाम हंगामा शुरू हो गया। मृतका के परिजन का आरोप था कि एक निजी एंबुलेंस वाला उसे मेडिकल काॅलेज से बताए गए अस्पताल के बजाय दूसरे निजी अस्पताल में पहुंचा दिया। इलाज में लापरवाही से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया। परिवार के लोग लाश का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हाला बेला हरैया गांव के टोला शेखपुर निवासी हेमवती (68) पत्नी राजकिशोर के पैर में सोमवार को दर्द उठा। पति राजकिशोर के अनुसार वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंंचा। मंगलवार को पूरे दिन और रात इलाज चला लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ तो नगर एक हड्डी रोग से जुड़े अस्पताल में इलाज के लिए निजी एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस वाले ने उस अस्पताल न ले जाकर साड़ी तिराहा के पास एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया। यहां पूरे दिन इलाज चला और रुपये भी ले लिए। फिर हालत में सुधार नहीं हुआ तो दूसरे निजी अस्पताल में जाने के लिए एंबुलेंस मंगवाई। एंबुलेंस चालक ने मरीज को देकर बताया कि इसकी मौत हो गई है।
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव ले जाने लगी तो परिवार के लोगों ने इन्कार कर दिया। उन्होंने तहरीर देकर मामले की जांच करके कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधा घंटा अस्पताल में हंगामा चला।
विज्ञापन
इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। समझा- बुझाकर विवाद को समाप्त करवाया गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम करवाने से मना कर रहे हैं। तहरीर मांगी गई है, मिलते ही जांच करके कार्रवाई की जाएगी।