फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 'Abbas Day' begins; verses resonate at the Marsiya Majlis

Siddharthnagar News: अब्बास डे का आगाज, मरसिया मजलिस में गूंजे कलाम

Wed, 05 Aug 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 'Abbas Day' begins; verses resonate at the Marsiya Majlis
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में बुधवार से दो दिवसीय अब्बास डे कार्यक्रम का आगाज हुआ। पहले दिन मरसिया मजलिस और मुशायरे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शायरों ने हजरत अब्बास की वफादारी, बहादुरी और शहादत पर आधारित कलाम पेश किए। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महताब हैदर ने कुरआन पाक की तिलावत से की। इसके बाद शाहिद आलम और उनके सहयोगियों ने मरसियाख्वानी की।
मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने कहा कि कर्बला के मैदान में हजरत अब्बास ने सब्र, त्याग, वफादारी और बहादुरी की ऐसी मिसाल पेश की, जो पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजरत अब्बास ने अंतिम सांस तक अपने बड़े भाई हजरत इमाम हुसैन का साथ निभाया और उनके प्रति अपनी निष्ठा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों से कर्बला के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed