{"_id":"6a737366095ed72670069b59","slug":"siddharthnagar-news-arrangements-for-food-medical-care-accommodation-and-sanitation-will-be-made-for-the-residents-of-flood-affected-villages-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162414-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के लिए भोजन, चिकित्सा, ठहरने और स्वच्छता की रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के लिए भोजन, चिकित्सा, ठहरने और स्वच्छता की रहेगी व्यवस्था
Wed, 05 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने तुलसियापुर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आदर्श बाढ़ शरणालय तैयार किया है। यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों के सुरक्षित ठहरने के साथ भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रशासन के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक गांव हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसे देखते हुए इस बार बाढ़ राहत व्यवस्था को और बेहतर बनाया गया है। आदर्श शरणालय में पीड़ितों के लिए बेड, पका हुआ भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल और महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों के लिए उनकी जरूरत के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। शरणालय में सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ लोगों के लिए मनोरंजन के साधनों की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि राहत शिविर में रहने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिल सके।
उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राजेश कुमार ने बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में विभिन्न ऊंचे स्थानों पर अस्थायी शरणालय भी बनाए जाएंगे लेकिन तुलसियापुर में स्थापित आदर्श बाढ़ शरणालय को मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। यहां बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गांवों और टोलों के लोगों को ठहराने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि शरणालय में भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।