{"_id":"6ae4dfd5c829410d16083df1","slug":"siddharthnagar-news-bajrang-dal-district-coordinator-attacked-serious-head-injury-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-167366-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बजरंग दल के जिला संयोजक पर हमला, सिर में गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बजरंग दल के जिला संयोजक पर हमला, सिर में गंभीर चोट
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल अग्रहरी का बासी अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक। संवाद
सिद्धार्थनगर। कस्बे के राप्ती नगर में शुक्रवार दोपहर दुकान में घुसकर बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल कुमार अग्रहरि पर हमला कर दिया गया। बोलेरो से पहुंचे सात-आठ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी।
हमले में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राप्ती नगर निवासी राहुल कुमार अग्रहरि (28) पुत्र राममिलन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह धानी मार्ग स्थित अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो से सात-आठ लोग पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर हमला कर दिया। राहुल ने आरोप लगाया कि हमलावर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष के समर्थक हैं।
घटना के बाद परिजन उन्हें 50 शैय्या युक्त चिकित्सालय बांसी ले गए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एमके चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि घायल की तहरीर लेने के लिए एक कांस्टेबल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।