{"_id":"6a73758e25a08ecde00619f3","slug":"siddharthnagar-news-mystery-behind-married-womans-death-remains-unsolved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162410-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत का राज बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत का राज बरकरार
Wed, 05 Aug 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सियरापार गांव में चार दिन पहले संदिग्ध हालात में विवाहित की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं, शव छोड़कर भागे पति और सास का भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, मृतका गुड़िया (23) का शव शनिवार दोपहर सियरापार गांव स्थित एक बंद मकान के बरामदे में बिस्तर में लिपटा मिला था।
आरोप है कि उसका पति शकील, निवासी लहरा कोतवाली बांसी शव वहां छोड़कर भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतका के पिता बिस्मिल्लाह, निवासी केशवार थाना खेसरहा के अनुसार, गुड़िया का विवाह वर्ष 2023 में लहरा निवासी शकील से हुआ था। दंपती का दो वर्षीय बेटा भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुड़िया बीमार चल रही थी और उसका इलाज कराया जा रहा था। हालांकि, उसकी मौत के बाद पति और सास द्वारा शव को रास्ते में छोड़कर भाग जाने से पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी पति और उसकी मां की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा जांच के लिए भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट मिलने और पति से पूछताछ के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।