फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Open boxes will be closed, and insulation tape will be applied to the joints

Siddharthnagar News: खुले बॉक्स बंद होंगे, ज्वाइंट पर लगाए जाएंगे इंसुलेशन टेप

Wed, 05 Aug 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Open boxes will be closed, and insulation tape will be applied to the joints
सिद्धार्थनगर। बारिश और सावन के दौरान शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सामने आई खामियों के बाद जिम्मेदार मशीनरी हरकत में आ गई है। नगर पालिका परिषद ने शहर के विभिन्न मार्गों पर खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स, बिना इंसुलेशन वाले जॉइंट और लटकते तारों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नगर पंचायतों को भी इसके निदान के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर की समस्या के लिए अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जहां-जहां स्ट्रीट लाइट के बॉक्स खुले मिले हैं, वहां ढक्कन लगवाए जाएंगे और जिन स्थानों पर तारों के जॉइंट खुले हैं, वहां इंसुलेशन टेप लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का विशेष निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स, क्षतिग्रस्त केबल, खुले जॉइंट और अन्य तकनीकी खामियों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा। बरसात के मौसम में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान खुले विद्युत उपकरणों में पानी पहुंचने से करंट फैलने और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए सभी खुले बॉक्स को बंद कराया जाएगा। जहां इंसुलेशन टेप क्षतिग्रस्त है या जॉइंट खुले हैं, वहां उन्हें सुरक्षित किया जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर खराब वायरिंग और अन्य विद्युत सामग्री को भी बदला जाएगा, ताकि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित रह सके।
अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का विशेष निरीक्षण कराने के निर्देश दिए जाएंगे, जहां भी खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स, खुले जॉइंट, लटकते तार या अन्य सुरक्षा संबंधी कमियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। सभी निकायों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित रहे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed