फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two bike riders injured after being hit by a speeding car

Siddharthnagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

Wed, 05 Aug 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two bike riders injured after being hit by a speeding car
एनएच-730 पर खैरहनिया गांव के पास हादसा, सीएचसी शोहरतगढ़ में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर खैरहनिया गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के बनगाई (बजहा) गांव निवासी मनव्वर (50) और सद्दाम (30) बाइक से ढेबरुआ की ओर से शोहरतगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे खैरहनिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिये सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed