फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Under Mission Shakti, village chaupal, women and girls were made aware

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 14 Aug 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Under Mission Shakti, village chaupal, women and girls were made aware
- बहू-बेटी सम्मेलन में महिला अपराध से बचाव और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन

- मिशन मजनू व एंटी रोमियो अभियान के तहत भी चला चेकिंग अभियान
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने महिला अपराध, साइबर ठगी से बचाव, नए कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मिशन मजनू और एंटी रोमियो अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग भी की गई।
शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के ग्राम डिडई और पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बसडिला में पुलिस टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार किसी ने व्यक्तिगत समस्या नहीं बताई। टीम ने महिला अपराध से बचाव के उपाय बताए और मिशन शक्ति-5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए। कठेला समयमाता थाना क्षेत्र के पैट्रियट इंटर कॉलेज कठेला शर्की में छात्राओं को महिला अपराध, नए कानून और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष समेत योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला अवधापुर, गोल्हौरा के रमवापुर, इटवा के महादेव घुरहू और भवानीगंज के भड़रिया में भी चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। वहीं उसका बाजार थाना क्षेत्र के नगवा कटका में बालिकाओं को मिशन शक्ति, मिशन मजनू, एंटी रोमियो अभियान और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने महिलाओं को 112 पुलिस, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत जरूरी नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed