फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP and Congress are dividing society along caste lines CM Yogi said In Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले: सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं, इनके एजेंडे में विकास नहीं है

Sun, 09 Aug 2026 06:35 PM IST
Akash Dubey एएनआई, सिद्धार्थनगर
एएनआई, सिद्धार्थनगर Published by: Akash Dubey Updated Sun, 09 Aug 2026 06:35 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 311 करोड़ रुपये से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।

विज्ञापन
SP and Congress are dividing society along caste lines CM Yogi said In Siddharthnagar
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, पिछले 8-9 वर्षों मे जो प्रयास हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जो प्रयास हुआ है, देश के अंदर 112 जनपद आकांक्षी जनपद हैं और अग्रणी छलांग लगाने वाला कोई जनपद है और नीति आयोग से 25 करोड़ की पुरष्कार प्राप्त करने  वाला कोई जनपद है तो वो सिद्धार्थनगर जनपद है। अब यह विकास के पैदान पर तेजी के साथ अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाने वाला जनपद है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस ने शिक्षा, कौशल विकास, रोज़गार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में देश के साथ धोखा किया। कांग्रेस ने देश पर लगभग 55-60 साल तक शासन किया, फिर भी उन्होंने इन क्षेत्रों के लिए कभी कोई विजन नहीं बनाया। आज के युवाओं को कौशल विकास की जरूरत है। उन्हें अच्छी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोज़गार के अवसर, नौकरियां और उद्यमिता के रास्ते चाहिए। हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 वर्षों में देश भर में 17 करोड़ लोगों को नौकरियां मिली है। 2014 से पहले, कौशल विकास के लिए कोई व्यवस्थित सिस्टम नहीं था और आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 17,000 कौशल विकास केंद्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15,000 से ज्यादा आईटीआई हैं, आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23 हो गई है और आईआईएम की संख्या 13 से बढ़कर 22 हो गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में, 2014 में देश भर में 431 मेडिकल कॉलेज थे और 2025 तक यह संख्या बढ़कर 818 हो गई है। एम्स की बात करें तो जहां कांग्रेस ने 1 और अटल जी ने 6 एम्स  स्थापित किए थे और वहीं पीएम मोदी ने इनकी कुल संख्या 23 तक पहुंचा दी है। 2014 से पहले देश में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 51,348 थी और आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 1,28,926 युवा एमबीबीएस कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। 

विज्ञापन

सपा पर बोला हमला
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, इनके एजेंडे में विकास नहीं है। 59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट हम लेकर आए थे। उन्होंने उसमें रोड़े अटकाए। आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता समाज को जाति के नाम पर बांटने का पाप कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed