सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Spend your experience in environmental protection and making people literate

Siddharthnagar News: पर्यावरण संरक्षण और लोगों को साक्षर बनाने में खर्च करें अनुभव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Spend your experience in environmental protection and making people literate
विज्ञापन
इटवा। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय इटवा में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। कहा कि स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाएं शिविर में मिले अनुभवों को पर्यावरण संरक्षण, लोगों को साक्षर बनाने में खर्च करें।
Trending Videos

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। लोगों में अच्छा परिवर्तन कर सकते हैं। समाज में व्याप्त उन तमाम बुराइयों को मिटाने के लिए हम लोगों को जागरूक कर सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा मंच प्रदान करता है। जिसके माध्यम से आप समाज के लिए भी कुछ कर सकते हैं। दूसरे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार पांडेय ने शिविर की सफलता में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद हुआ। इसके बाद सीमा, प्रिया, सीमा गुप्ता ने सरस्वती वंदना व सुषमा, महिमा, संजना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समापन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नूरुल हसन व संचालन डॉ. पवन कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय, राकेश द्विवेदी, सूर्य प्रताप मणि त्रिपाठी, विजेंद्र, अमित त्रिपाठी, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed