{"_id":"69bc48051a92f66df20a9f94","slug":"the-kalash-yatra-was-carried-out-with-great-fanfare-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1034-155261-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गाजे बाजे के साथ निकली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गाजे बाजे के साथ निकली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा । क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी पाठक स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया।
सुबह 10 बजे से ही यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, पीला वस्त्र पहनकर, सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर श्री राम जानकी मंदिर से होते हुए हनुमान मंदिर, काली मंदिर, शिव मंदिर होते हुए खोरिया चौराहा व पथरा बाजार के रास्ते बनकटा स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंची। जहां राप्ती नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर विधि-विधान से कलश पूजन किया गया।
इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिनकी जगह-जगह आरती और पूजा-अर्चना की गई कलशयात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां सभी कलशों की स्थापना की गई।आयोजक राजन बाबा ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रीराम कथा, हवन-पूजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राम आशीष पाठक, राधेरमण दुबे, राम-अवध पाठक, भोलू पाठक, सुनील, प्रेम पाठक, हरिंद्रनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos