{"_id":"69cc218e8fa10b52860554c2","slug":"the-listeners-were-emotional-after-hearing-the-story-of-shri-krishna-rukmini-marriage-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155854-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुन श्रोता भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुन श्रोता भाव विभोर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के इंदिरा नगर वार्ड में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सोमवार की रात कथा वाचक संपूर्णानंद शास्त्री ने उधव चरित्र, महा रासलीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भरी भीड़ रही।
कथावाचक ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया।
सभी गोपियां सज-धजकर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं। कृष्ण की बांसुरी की धुन-सुनकर सभी गोपियां अपनी सुध-बुध खोकर कृष्ण के पास पहुंच गईं। उन सभी गोपियों के मन में कृष्ण के नजदीक जाने, उनसे प्रेम करने का भाव तो जागा, लेकिन यह पूरी तरह वासना रहित था। इसके बाद भगवान ने रास आरंभ किया।
माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई थी, जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य व प्रेमानंद शुरू हुआ।
रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया।
आयोजक मंडली की ओर से आकर्षक वेश-भूषा में श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किए गए।
Trending Videos