सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Under Mission Shakti, girl students and women were made aware.

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Under Mission Shakti, girl students and women were made aware.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नए आपराधिक कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
Trending Videos

इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसे नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इसी तरह थाना गोल्हौरा पुलिस टीम ने ग्राम महुआ खुर्द में महिलाओं और बालिकाओं को अपराध से बचाव और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। वहीं थाना कठेला समय माता की पुलिस टीम ने ग्राम सिरकियहवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को नए कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
थाना डुमरियागंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम लोहरौली में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। इसी क्रम में थाना त्रिलोकपुर की पुलिस टीम ने ग्राम रतनपुर और थाना शिवनगर डिडई पुलिस टीम ने ग्राम नचनी में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। पुलिस ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed