Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   104 firecracker stalls will be set up for sale during Diwali

Sitapur News: दिवाली पर बिक्री के लिए सजेंगी पटाखों की 104 दुकानें

Fri, 06 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
104 firecracker stalls will be set up for sale during Diwali
सीतापुर। दिवाली के मद्देनजर शहर और खैराबाद में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने 104 दुकानदारों को अस्थायी अनुमति दी है। नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय की ओर से जारी अनुमति के अनुसार, छह से आठ नवंबर तक निर्धारित स्थानों पर पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। इसके लिए दोनों स्थानों पर अलग-अलग दुकानें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन



शहर में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखों की 85 दुकानें लगाई जाएंगी। वहीं, नगर पालिका परिषद खैराबाद क्षेत्र में ईदगाह परिसर में 19 दुकानों से पटाखों की बिक्री होगी। प्रशासन ने दुकानदारों को अनुमति देते समय सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से संबंधित शर्तें भी निर्धारित की हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी दुकानदारों को अनुमति पत्र में दर्ज शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। निर्धारित स्थान के अलावा कहीं और पटाखों की दुकान नहीं लगाई जा सकेगी। साथ ही बिक्री के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों का ध्यान रखना होगा। निर्धारित अवधि के बाद पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed