{"_id":"69b4584756bc8b8797027b42","slug":"after-the-robbery-theft-took-place-in-the-village-villagers-reached-the-police-station-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151843-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लूट के बाद गांव में हुई चोरी, कोतवाली पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लूट के बाद गांव में हुई चोरी, कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के मतिकरपुर गांव में एक दिन पहले हुई लूट के बाद रात में हुई चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीण ने कोतवाली पहुंचकर गांव में पुलिस गश्त न होने पर नाराजगी भी जताई। हालांकि पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है।
दो दिन पहले गांव निवासी अनूप कुमार यादव के घर में रात में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी व मां को बंधक बनाकर दो लाख रुपये के जेवर, नकदी व अन्य सामान की लूट की थी। लूट की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बृहस्पतिवार की रात गांव के बाहर स्थित लालजी यादव के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि वह रात में अपने रिश्तेदार का तिलक लेकर गए थे। सुबह वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला।
चोरों ने घर में रखा कीमती सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसवां इंस्पेक्टर रामराघव सिंह ने बताया कि लूट के मामले में कुछ नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। चोरी की घटना में भी चोर कुछ बैटरी उठाकर ले गए हैं। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
Trending Videos