सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry consumers surrounded the substation due to power failure

Sitapur News: बिजली ठप होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Angry consumers surrounded the substation due to power failure
 बिजली कटौती से नाराज किसान संगठन और ग्रामीणों ने दिया धरना। संवाद
विज्ञापन
हरगांव। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को उपखंड कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता ने कुछ देर में फॉल्ट ठीक कराया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
Trending Videos

किसान यूनियन व हैदरपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ता बिजली कटौती से आक्रोशित थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस फीडर पर रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही है। अघोषित कटौती से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र को नगर पावर हाउस से जोड़ने की मांग की। अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा व अवर अभियंता अशोक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि बिजली आने पर समस्त उपकरण एक साथ न चलाएं। ताकि लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या न हो। इस अवसर पर किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, सरदार हरदेव सिंह, बलवंत सिंह, समर बहादुर सिंह, आकाश अवस्थी, लखविंदर सिंह, रोहित सिंह, सर्वेश अवस्थी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed