सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Blood samples of 3,000 villagers will be taken for hepatitis testing

Sitapur News: हेपेटाइटिस जांच के लिए तीन हजार ग्रामीणों का लिया जाएगा ब्लड सैंपल

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Blood samples of 3,000 villagers will be taken for hepatitis testing
जहांगीराबाद में ग्रामीणों का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद में हेपेटाइटिस के 32 मरीज मिलने के बाद राज्य मुख्यालय की टीम रविवार को गांव पहुंची। पीड़ितों से बातचीत की, उनका हालचाल लिया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग की। सीएमओ को निर्देश दिए कि पूरे गांव की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सोमवार से घर-घर जाकर करीब तीन हजार ग्रामीणों का ब्लड सैंपल लेंगी। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रैंडम आधार पर रविवार को 55 ग्रामीणों का ब्लड सैंपल लिया गया।

राज्य मुख्यालय की टीम रविवार को जहांगीराबाद गांव के पंचायत भवन पहुंची। इसके बाद पीड़ितों के घर गई। लोगों से रोग फैलने का कारण जानने की कोशिश की। इसके बाद टीम ने एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि पूरे गांव को संक्रमण मुक्त बनाना है। इसके लिए पहले चरण में सभी की स्क्रीनिंग करा ली जाए। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीमें सोमवार से प्रत्येक घर पर दस्तक देंगी। परिवार के सभी सदस्यों का मौके पर ही सैंपल लिया जाएगा। पहले कार्ड के माध्यम से हेपेटाइटिस की जांच कराई जाएगी। एक सप्ताह के अंदर सभी ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

पीएचसी प्रभारी डॉ. अंशुमान शुक्ल ने बताया कि रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सभी की जांच कराकर इलाज शुरू किया जाएगा।


21 की आज होगी जांच
शुरुआती कार्ड की जांच में 21 लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी में हेपेटाइटिस की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट जिला अस्पताल में होना है। शनिवार को सभी को बुलाया गया था, लेकिन यह लोग नहीं आए थे। अब पीएचसी की टीम सोमवार को सभी को जिला अस्पताल ले जाकर जांच कराएगी।

घबराने की जरूरत नहीं
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि हेपेटाइटिस से घबराने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल में इलाज व जांच की निशुल्क सुविधा है। दवा के तीन माह के कोर्स से हेपेटाइटिस आसानी से ठीक हो जाता है। ग्रामीणों से अपील है कि वह स्वास्थ्य टीम का पूरा सहयोग करें। अपना ब्लड सैंपल देकर जांच जरूर कराएं। अगर पॉजिटिव आते हैं तो इलाज कराकर संक्रमण मुक्त हो जाएं।


बेहतर होगा इलाज
राज्य मुख्यालय की टीम ने गांव जाकर मरीजों से बातचीत की है। पूरे गांव की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर सोमवार से काम शुरू हो जाएगा। मरीजों को बेहतर इलाज दिलाया जाएगा।
-डॉ. अनूप श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed