{"_id":"6a85f4216ffcc31e2c09fc4a","slug":"beneficiaries-for-agricultural-machinery-to-be-selected-via-lottery-on-the-sitapur-news-c-102-1-slko1052-162339-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कृषि यंत्र के लाभार्थियों का लॉटरी से 21 को होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कृषि यंत्र के लाभार्थियों का लॉटरी से 21 को होगा चयन
Wed, 19 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बुक किए गए कृषि यंत्रों में से लक्ष्यों के अनुरूप लाभार्थी चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी भवन में 21 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा। जिसमें विभिन्न चरणों में कृषि यंत्रवार, ब्लॉकवार लाभार्थियों का चयन रैंडम लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने अनुदान पर यंत्र खरीदने के लिए करने ऑनलाइन आवेदन किया है, वह लॉटरी स्थल पर मौजूद रहें, जिससे कि ई-लॉटरी प्रक्रिया की जा सके। जो किसान अनुपस्थित होंगे, उन्हें उपस्थित किसान व समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जाएगा। चयनित किसान के पंजीकृत मोबाइल पर संदेश के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
इसके बाद चयनित किसान की ओर से जिस कृषि यंत्र के लिए बुकिंग की गई है, उसका खरीद कृषि विभाग में इंपैनल्ड निर्माता, विक्रेता से कृषि यंत्र खरीदकर बिल अपलोड किया जाएगा। बिल अपलोड करने के लिए अधिकतम समय सीमा 30 से 45 दिन है। चयनित किसान निर्धारित समय में ही कृषि यंत्र खरीदकर उसका बिल व फोटो विभागीय पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें।