फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Block Pramukh representative and Pradhan Sangh President staging a sit-in protest.

Sitapur News: धरने पर बैठे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व प्रधान संघ अध्यक्ष

Wed, 23 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Block Pramukh representative and Pradhan Sangh President staging a sit-in protest.
सकरन। ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार को मनरेगा कार्यों में भुगतान की समस्या और एपीओ के कामकाज को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार वर्मा और प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदर लाल तिवारी धरने पर बैठ गए। दोनों ने मनरेगा कार्यों से जुड़े भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदर लाल तिवारी ने आरोप लगाया कि एपीओ सकरन की ओर से कुछ ग्राम प्रधानों से काम के एवज में पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। वहीं, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के अधिकारियों की ओर से मनरेगा मजदूरों का भुगतान होने की बात कही जा रही है, लेकिन ब्लॉक स्तर पर कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके चलते राज मिस्त्रियों का भुगतान भी अटका हुआ है। भुगतान नहीं होने से मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीडीओ सकरन श्रीश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed