सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer attacked with sharp weapon due to enmity, admitted

Sitapur News: रंजिश में किसान पर धारदार हथियार से हमला, भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 09 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with sharp weapon due to enmity, admitted
विज्ञापन
सिधौली।अटरिया के पश्चिमगांव निवासी देशराज ने गांव के ही चार लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल देशराज का उपचार सीएचसी में जारी है।
Trending Videos



पीड़ित देशराज ने बताया कि वह मंगलवार को अपने खेत से गेहूं का भूसा लेकर घर आ रहे थे। गांव स्थित बंदी छोर बाबा मंदिर के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही निशांत पाल, उसके पिता राजेंद्र पाल, संतोष और संगीता ने बांके, लाठी और लोहे के राड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में उनके हाथ, सिर और पीठ पर गंभीर घाव हो गए हैं। देशराज खून से लथपथ हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़े। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed