{"_id":"69dbe1bbb39898539305dfe6","slug":"video-of-a-drunk-doctor-treating-a-patient-goes-viral-sitapur-news-c-102-1-slko1037-153920-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नशे में धुत डॉक्टर का इलाज करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नशे में धुत डॉक्टर का इलाज करते वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे में धुत डॉक्टर का इलाज करते वीडियो रविवार को वायरल हुआ। मरीज के तीमारदारों ने भी अधिकारियों को फोन करके शिकायत की है। इसका संज्ञान लेकर डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. एम एल गंगवार और तहसीलदार मनीष त्रिपाठी शामिल हैं। यह कमेटी सोमवार को डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपेंगी
ब्लॉक के धिमौरा गांव निवासी ललित शुक्ल शनिवार रात करीब 12 बजे अपनी बीमार मां का इलाज कराने सीएचसी परसेंडी पहुंचे। ललित का आरोप है कि वहां नशे में धुत डॉ. विनोद कुमार बिना ड्यूटी के इलाज कर रहे थे। पीड़ित की मां के इलाज में सुधार नहीं हुआ तो वह दोबारा डॉक्टर से इलाज के लिए कहने लगे। मगर डॉक्टर इतने नशे में थे कि चल ही नहीं पाए। ललित ने डीएम, सीएमओ, सीएचसी अधीक्षक व 1076 पर फोन करके शिकायत की। मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम ने पीड़ित की मां को जिला अस्पताल रेफर करा दिया। ललित के मुताबिक, वह लगातार अधिकारियों से डाॅक्टर का मेडिकल कराने की मांग करते रहे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ललित ने बताया कि रात में ड्यूटी डॉ. अनुपम चौधरी की थी, लेकिन वह मौके पर नहीं थे। डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर जांच कमेटी गठित की है।
Trending Videos